ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स, दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स ने वनडे में बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे वनडे में रोहित अभी तक 48 रन बना चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर लिए हैं।
Published : Oct 25, 2025 02:27 pm IST, Updated : Oct 25, 2025 02:27 pm IST
1/6Image Source : getty
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे प्लेयर्स ने वनडे में बहुत ही दमदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे वनडे में रोहित अभी तक 48 रन बना चुके हैं और इसी के साथ उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2500 रन पूरे कर लिए हैं।
2/6Image Source : getty
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैचों में कुल 3077 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 15 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
3/6Image Source : getty
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खइलाफ 49 वनडे मैचों में 2531 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे हैं।
4/6Image Source : getty
विराट कोहली ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 53 वनडे मैचों में कुल 2473 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 15 अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
5/6Image Source : getty
महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट के 55 मैचों में कुल 1660 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल रहे हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 139 रन रहा है।
6/6Image Source : getty
शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट के 30 मैचों में कुल 1265 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 7 अर्धशतक शामिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धवन का हाईएस्ट स्कोर 143 रन है।