Team India Winning Moment: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया, देखें प्लेयर्स के सेलिब्रेशन फोटोज
Team India Winning Moment: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया, देखें प्लेयर्स के सेलिब्रेशन फोटोज
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करने के साथ तीसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम के खिलाड़ी अपनी खुशी को मैदान पर जाहिर करते हुए भी दिखाई दिए।
Published : Mar 09, 2026 12:05 am IST, Updated : Mar 09, 2026 12:05 am IST
1/5Image Source : AFP
भारतीय टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को एकतरफा 96 रनों से मात देने के साथ इस ट्रॉफी को तीसरी बार जीतने में कामयाब रही। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी जो इस कप को जीतने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें उन्होंने ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी खुशी को भी उसी तरह से जाहिर किया। इसमें टीम इंडिया के लिए इस वर्ल्ड कप में बल्ले और गेंद से अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत की खुशी मनाते हुए दिखाई दिए।
2/5Image Source : AP
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव जो फाइनल मुकाबले में डक पर जरूर आउट हुए लेकिन उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान अहम मैचों में बल्ले से खास योगदान दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को जीतने के बाद कप्तान सूर्या तिरंगे को हाथ में लेकर कप जीतने की खुशी को जाहिर करते दिखाई दिए।
3/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को जीतने के बाद एकतरफ जहां भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे, तो वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से जाकर सबसे पहले उस पिच पर नतमस्तक हुए जिसपर टीम इंडिया इस ट्रॉफी को जीतने में कामयाब हुई थी।
4/5Image Source : AP
न्यूजीलैंड टीम ने जैसे ही अपना आखिरी विकेट फाइनल मुकाबले में गंवाया उसके बाद ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी विकेट को उखाड़कर उसे याद के रूप में अपने पास रखने के लिए काफी तेजी से दौड़े जिसमें शिवम दुबे सबसे आगे दिखाई दिए। इसके अलावा ईशान किशन और संजू सैमसन भी विकेट को अपने पास लेने के लिए दौड़ते हुए दिखाई दिए।
5/5Image Source : AP
हार्दिक पांड्या जिन्होंने साल 2024 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका अदा की थी, तो उन्होंने इस वर्ल्ड कप में भी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।