US ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ 3 नाम
US ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ 3 नाम
US ओपन का खिताब दुनियाभर के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया है, लेकिन भारत के सिर्फ 3 खिलाड़ी ही इस ग्रैंड स्लैम को जीत पाए हैं। इनमें महेश भूपति, लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा शामिल हैं।
Published : Aug 27, 2025 11:07 pm IST, Updated : Aug 27, 2025 11:07 pm IST
1/5Image Source : Getty
टेनिस के इतिहास में अब तक केवल तीन खिलाड़ियों ने US ओपन का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार खिलाड़ी....
2/5Image Source : Getty
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 2 बार US ओपन जीतने वाली पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 और 2015 में यह कारनामा किया था। उन्होंने 2014 में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था। वहीं, 2015 में महिला डबल्स खिताब जीता था। उन्होंने स्विट्जरलैंड की महान टेनिस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर US ओपन ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया था।
3/5Image Source : Getty
महेश भूपति भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं, जिन्होंने US ओपन का खिताब जीता। भूपति ने बेलारुस के खिलाड़ी मैक्स मिर्नी के साथ मिलकर साल 2002 में US ओपन जीता था। 2 बार उन्होंने मिक्स्ड डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया। 1999 और 2005 में वह मिकस्ड डबल्स कैटेगिरी में US ओपन चैंपियन बने।
4/5Image Source : Getty
भारत के सबसे सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक लिएंडर पेस US ओपन में मेन्स डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों कैटेगिरी में खिताब जीते हैं। उन्होंने 2006, 2009 और 2013 में मेन्स डबल्स कैटेगिरी में US ओपन जीता था। वहीं, 2008 और 2015 में मिक्स्ड डबल्स कैटेगिरी में US ओपन चैंपियन बने थे।
5/5Image Source : GETTY
US ओपन का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची छोटी जरूर है, लेकिन लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने टेनिस इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। ये तीनों खिलाड़ी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।