दुनिया की सबसे बड़ी रंगारंग इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) का आगाज 19 सितमबर से यूएई में होना जा रहा है। जिसकी तैयारियों का जायदा लेने अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे।
गांगुली ने यूएई पहुंचने के बाद 6 दिन का क्वारंटाइन पीरियड खत्म किया और फिर आईपीएल की तैयारियों का जायजा लेने 14 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। गांगुली ने शारजाह स्टेडियम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मशहूर शारजाह स्टेडियम आईपीएल 2020 की मेजबानी के लिए तैयार है।'
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होगा जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडिंयंस का चेन्नई सुपर किंग्स से सामना होगा। IPL 2020 के सभी मैच यूएई के अबु धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे और इस दौरान दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि शारजाह में पहला मुकाबला 22 नवंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। जबकि 53 दिन तक चलने वाले इस तोरुनामेंट का फ़ाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।