1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. IPL 2021: हेटमायर ने चेन्नई के खिलाफ दिल्ली को 3 विकेट से दिलाई जीत

IPL 2021: हेटमायर ने चेन्नई के खिलाफ दिल्ली को 3 विकेट से दिलाई जीत

Reported By: IANS
Published : Oct 04, 2021 11:36 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:36 pm IST
शिमरॉन हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तीन विकेट से हराया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए।
1/10 Image Source : iplt20.com

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हेटमायर के 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता। सीएसके की ओर से रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक लेकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
2/10 Image Source : IPLT20.COM

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पृथ्वी शॉ 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद श्रेयस अय्यर (2) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।
3/10 Image Source : IPLT20.COM

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पृथ्वी शॉ 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद श्रेयस अय्यर (2) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

शिखर धवन ने फिर पंत के साथ पारी को संभाला, लेकिन पंत भी 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 15 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। फिर रिपल पटेल को जडेजा ने आउट कर सीएसके को चौथी सफलता दिलाई। रिपल ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए।
4/10 Image Source : iplt20.com

शिखर धवन ने फिर पंत के साथ पारी को संभाला, लेकिन पंत भी 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 15 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। फिर रिपल पटेल को जडेजा ने आउट कर सीएसके को चौथी सफलता दिलाई। रिपल ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए।

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (2) को शार्दुल ने आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। शार्दुल ने फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर धवन को आउट कर दिल्ली की पारी लड़खड़ा दी। धवन 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
5/10 Image Source : iplt20.com

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (2) को शार्दुल ने आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। शार्दुल ने फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर धवन को आउट कर दिल्ली की पारी लड़खड़ा दी। धवन 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हेटमायर ने विस्फोटक पारी खेल दिल्ली को सुखद स्थिति तक पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवर में अक्षर (5) रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कगिसो रबाडा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिलाई।
6/10 Image Source : iplt20.com

हेटमायर ने विस्फोटक पारी खेल दिल्ली को सुखद स्थिति तक पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवर में अक्षर (5) रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कगिसो रबाडा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि अक्षर पटेल ने डु प्लेसिस (10) को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रॉबिन उथ्थपा। पिछले मैच में शतक लगाने वाले रुतुराज आज फिर से अच्छी लय में लग रहे थे, पर उन्हें एनरिच नॉ˜जे ने आउट कर पवेलियन भेजा। रुतुराज ने 13 रन बनाए। इसके बाद मोइन अली (5) और उथ्थपा (19) रन बनाकर आउट हुए।
7/10 Image Source : iplt20.com

इसके बाद अंबाटी रायुडू और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रायुडू ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
8/10 Image Source : IPLT20.COM

इसके बाद अंबाटी रायुडू और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रायुडू ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

एक समय लग रहा था ये दो बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाएंगे, पर आवेश ने धोनी (18) को आउट कर सीएके को करारा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जडेजा और रायुडू ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की। रायुडू ने 43 गेंदों में पांच चौकों ओर दो छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा एक रन बनाकर नाबाद रहे।
9/10 Image Source : IPLT20.COM

दिल्ली की ओर से अक्षर ने दो जबकि नॉ˜जे, आवेश खान और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।
10/10 Image Source : IPLT20.COM

Advertisement