Published : Mar 18, 2023 02:12 pm IST, Updated : Mar 18, 2023 02:12 pm IST
1/7Image Source : Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होना है। उसके पहले कई स्टार खिलाड़ी इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। वहीं कुछ पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। आइए देखते हैं ऐसे खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट:-
2/7Image Source : pti
ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भीषण कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यही कारण है कि वह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। IPL 2023 से भी वह बाहर हो चुके हैं।
3/7Image Source : pti
जसप्रीत बुमराह- भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल के आगामी सीजन में अपनी टीम मुंबई इंडियंस को सेवाएं नहीं दे पाएंगे। वह बैक इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं।
4/7Image Source : pti
प्रसिद्ध कृष्णा- राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी लंबे समय से इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। वह आईपीएल 2023 के पूरे सत्र से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।
5/7Image Source : Getty Images
झाय रिचर्डसन- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा था। बुमराह पहले से ही बाहर थे और रिचर्डसन भी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
6/7Image Source : AP
विल जैक्स- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी विल जैक्स आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को साइन कर लिया है।
7/7Image Source : IPL
इन खिलाड़ियों पर खतरा- इतना ही नहीं कई प्रमुख खिलाड़ियों पर बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है। उसमें सबसे बड़ा नाम है केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का। उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो, एनरिक नॉर्खिया और जोश हेजलवुड जैसे स्टार खिलाड़ियों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है।