Published : Apr 05, 2023 08:31 am IST, Updated : Apr 05, 2023 08:31 am IST
1/6Image Source : AP
आईपीएल 2023 के पहले दोनों मैच जीतकर गुजरात टाइटंस की टीम अब टेबल टॉपर बन गई है। पहले मैच में सीएसके को 5 विकेट से फिर दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से GT ने हराया। आइए जानते हैं इस मैच की पांच बड़ी बातें:-
2/6Image Source : AP
गुजरात और दिल्ली के बीच खेले गए इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहे साई सुदर्शन। इस भारतीय बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर नाबाद 62 रनों की पारी खेलकर काफी सुर्खियां बटोरीं।
3/6Image Source : pti
दूसरा सबसे बड़ा चर्चा का विषय रहे डेविड मिलर जिन्होंने पहला मैच मिस करने के बाद वापसी की। मिलर ने 16 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाकर गुजरात को आसान जीत तक पहुंचाया।
4/6Image Source : pti
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहला मैच भी अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण गंवाया था। दूसरे मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। राइली रूसो, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श सभी ने निराश किया। डेविड वॉर्नर भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।
5/6Image Source : pti
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल ने आईपीएल में भी बल्ले से कमाल दिखाया है। उनकी 22 गेंदों पर 36 रनों की पारी के बदौलत दिल्ली का स्कोर 162 तक पहुंचा था।
6/6Image Source : pti
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय रहे उनके दो स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मिचेल मार्श। मार्श पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे वहीं गुजरात के खिलाफ सिंगल डिजिट में आउट हो गए। वहीं पृथ्वी भी तेजतर्रार शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे।