IPL 2023: एक हफ्ते में ही लग गए ताबड़तोड़ पचासे, देखें सबसे तेज फिफ्टी की पूरी लिस्ट
IPL 2023 Fastest Fifties: आईपीएल 2023 के पहले हफ्ते में ही काफी धुआंधार बल्लेबाजी देखने को मिली है। इसमें सीजन के पांच सबसे तेज अर्धशतक भी लगे हैं।
Published : Apr 07, 2023 11:10 am IST, Updated : Apr 07, 2023 11:10 am IST
1/6
Image Source : pti
आईपीएल 2023 की धूम जारी है और पहला हफ्ता बीत चुका है। शार्दुल ठाकुर ने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ 20 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी।
2/6
Image Source : pti
शार्दुल ठाकुर के अलावा जोस बटलर ने भी 20 गेंदों पर फिफ्टी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाई थी और यह इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी हैं।
3/6
Image Source : pti
LSG के काइल मायर्स ने 21 गेंदों पर सीएसके के खिलाफ पचासा ठोका था और वो अभी तक इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
4/6
Image Source : pti
रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात के खिलाफ 23 गेंदों पर फिर लखनऊ के खिलाफ 25 गेंदों पर पचासा लगाया। यह इस सीजन के तीसरे और चौथे सबसे तेज अर्धशतक रहे।
5/6
Image Source : AP
संजू सैमसन, काइल मायर्स और प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन अभी तक 28-28 गेंदों पर पचासे लगाए हैं। यह इस सीजन के पांचवे सबसे तेज अर्धशतक रहे हैं।
6/6
Image Source : pti
इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं फाफ डु प्लेसिस जिन्होंने 29 गेंदों पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पचासा जड़ा था।