Published : Apr 15, 2023 02:25 pm IST, Updated : Apr 15, 2023 02:25 pm IST
1/5Image Source : AP
आईपीएल में आए दिन खेल और भी रोमांचक होता जा रहा है। इसी क्रम में आईपीएल के 19वें मैच में भी कई टॉप मुमेंट्स देखने को मिले। आइए उन टॉप मुमेंट्स पर एक नजर डालें।
2/5Image Source : AP
सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने इस मैच में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 55 गेंदों पर 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन छक्के लगाए। उनकी इस पारी के दमपर हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बना डाले।
3/5Image Source : AP
कोलकात की ओर से दूसरी पारी में 229 रनों का पीछा करने के दौरान टीम के कप्तान नितीश राणा ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि वह अपनी टीम तो मैच जिता न सके लेकिन उन्होंने इस मैच में 41 गेंदों पर 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
4/5Image Source : pti
उमरान मलिक के लिए इस साल आईपीएल कुछ खास नहीं जा रहा है। इस मैच में उन्होंने एक ओवर में 28 रन खर्च कर दिए। नितीश राणा ने उन्हें इस ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए।
5/5Image Source : AP
रिंकू सिंह इस आईपीएल गजब के फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस मैच में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी से अर्धशतक लगाया। एक बार फिर से फैंस को उम्मीद थी कि वह कोलकाता के लिए मैच फिनिश कर देंगे। रिंकू सिंह ने बहुत कोशिश की लेकिन वह ऐसा न कर सके।