IPL 2023: पहले हफ्ते इन पांच टीमों ने किया विजयी आगाज, देखें सभी मैचों के रिजल्ट
IPL 2023: पहले हफ्ते इन पांच टीमों ने किया विजयी आगाज, देखें सभी मैचों के रिजल्ट
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें संस्करण का आगाज हो चुका है। पहले हफ्ते में सभी 10 टीमों ने अपना अभियान शुरू किया और पांच टीमों को विजयी आगाज मिला।
Published : Apr 03, 2023 01:00 pm IST, Updated : Apr 03, 2023 01:00 pm IST
1/6Image Source : pti
IPL 2023 के 16वें संस्करण का आगाज हो चुका है। पहले हफ्ते में सभी 10 टीमों ने अपना अभियान शुरू किया और पांच टीमों को विजयी आगाज मिला।
2/6Image Source : AP
1- GT vs CSK: आईपीएल 2023 का यह पहला मैच था जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया था।
3/6Image Source : pti
2- PBKS vs KKR: सीजन के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स ने केकेआर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। यह जीत और बड़ी हो सकती थी। डकवर्थ लुईस के कारण पंजाब 7 रनों से ही जीत पाई थी।
4/6Image Source : AP
3- LSG vs DC: लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली बार अपने होम ग्राउंड लखनऊ में खेला था। इस मैच में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराकर विजयी आगाज किया था।
5/6Image Source : pti
4- SRH vs RR: पिछले सीजन की रनर अप राजस्थान रॉयल्स ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 72 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टीम की तरफ से शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल देखने को मिला था।
6/6Image Source : pti
5- RCB vs MI: इस सीजन के पहले हफ्ते का आखिरी यानी 5वां मुकाबला मुंबई और आरसीबी के बीच हुआ। आरसीबी ने इस मैच में 8 विकेट की शानदार और आसान जीत दर्ज करते हुए विजयी आगाज किया।