IPL 2026 में सबसे ज्यादा SIX लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में चार भारतीय
IPL 2026 में सबसे ज्यादा SIX लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में चार भारतीय
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक 1100 से अधिक छक्के लग चुके हैं, जिसमें सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों के बीच में काफी रोमांचक जंग भी देखने को मिल रही है। ऐसे में हम आपको अभी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 15, 2026 09:07 pm IST, Updated : May 15, 2026 10:56 pm IST
1/7Image Source : AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें अपनी जगह को पक्का करेंगी उसकी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो सकी है। वहीं अब तक इस सीजन बल्लेबाजों का काफी दबदबा भी देखने को मिला है, जिसमें जमकर छक्के और चौके की बरसात हुई है। ऐसे में हम आपको आईपीएल 2026 के सीजन में जहां 1100 से अधिक सिक्स लग चुके हैं उसमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/7Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी का नाम है, जिनका आईपीएल 2026 में बल्ले से जमकर कमाल देखने को मिला है और वह हर मैच में कोई ना कोई नया रिकॉर्ड भी बनाते हुए दिख रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में खेलते हुए 40 के औसत से जहां 440 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से कुल 40 छक्के देखने को मिले हैं।
3/7Image Source : AFP
अभिषेक शर्मा जिनका आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैचों में बल्ले से प्रदर्शन उस अनुसार देखने को नहीं मिला था, जिसकी सभी उनसे उम्मीद करते हैं। हालांकि उसके बाद अभिषेक ने फॉर्म में वापसी करने के साथ शानदार पारियां खेली हैं। अब तक इस सीजन कुल 12 मैच खेल चुके अभिषेक शर्मा ने जहां 43.72 के औसत से 481 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 37 छक्के देखने को मिले हैं।
4/7Image Source : AFP
मुंबई इंडियंस के लिए भले आईपीएल 2026 का सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ लेकिन उनकी तरफ से खेल रहे रेयान रिकल्टन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में जरूर कामयाब रहे। रिकल्टन ने इस सीजन 10 मैचों में खेलते हुए जहां 47.77 के औसत से 430 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से कुल 37 छक्के भी देखने को मिले हैं।
5/7Image Source : AFP
पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने कुछ मैचों में अपने बल्ले के दम पर टीम को अकेले ही मुकाबला जिताने में अहम भूमिका अदा की है, वह इस लिस्ट में अभी चौथे नंबर पर हैं। प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों में खेलते हुए 33.09 के औसत से जहां कुल 364 रन बनाए हैं तो वहीं उनके बल्ले से 32 छक्के भी देखने को मिले हैं।
6/7Image Source : AFP
मिचेल मार्श जो आईपीएल 2026 के सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स स्क्वाड का हिस्सा हैं वह इस सीजन अधिक बल्ले का कमाल तो दिखाने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन कुछ मैचों में उन्होंने जरूर अपने बल्ले का दम दिखाया। मार्श ने इस सीजन 12 मैचों में खेलते हुए 38.91 के औसत से जहां 467 रन बनाए हैं तो वहीं वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रजत पाटीदार के साथ संयुक्त रूप से 5वें नंबर पर मौजूद हैं जिसमें उनके बल्ले से कुल 31 छक्के देखने को मिले हैं।
7/7Image Source : AFP
डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का आईपीएल 2026 में अब तक मैदान पर काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसकी एक बड़ी वजह उनके कप्तान रजत पाटीदार भी हैं, जिन्होंने बिल्कुल ही अलग अंदाज में बल्लेबाजी की है। रजत पाटीदार ने इस सीजन 12 मैचों में खेलते हुए 33.7 के औसत से कुल 337 रन बनाने के साथ 31 छक्के भी लगाए हैं।