Published : Dec 24, 2022 06:27 pm IST, Updated : Dec 24, 2022 06:27 pm IST
1/6Image Source : IPL
विराट कोहली और केएल राहुल ओवरऑल (ऑक्शन व रिटेंशन) अभी तक आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, लेकिन 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी रिकॉर्ड टूट गए। आगे देखिए इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट:-
2/6Image Source : AP
सैम करन: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब सबसे महंगे आईपीएल के इतिहास के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें 2023 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा।
3/6Image Source : Getty
कैमरून ग्रीन: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अब आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। 2023 के मिनी ऑक्शन में 17.50 करोड़ में वह मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े।
4/6Image Source : IPL
विराट कोहली: विराट कोहली यूं तो कभी भी ऑक्शन में नहीं आए, 2008 से लगातार वह आरसीबी के साथ ही हैं। फिर भी रिटेंशन व ऑक्शन दोनों के मामले में अभी तक 17 करोड़ के हिसाब से वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। लेकिन ओवरऑल अब वह पीछे हो गए हैं।
5/6Image Source : IPL
केएल राहुल: केएल राहुल इस वक्त लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं और वह भी ऑक्शन नहीं बल्कि रिटेंशन या प्री ऑक्शन प्राइज यानी ट्रेड के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उनको 17 करोड़ में लखनऊ ने कप्तान के तौर पर लिया था। पर अब वह भी पीछे हो गए हैं।
6/6Image Source : Twitter
बेन स्टोक्स: इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 16.50 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में खरीदा। वह अब आईपीएल इतिहास के ओवरऑल पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।