Published : Mar 05, 2024 12:53 pm IST, Updated : Mar 05, 2024 12:53 pm IST
1/6Image Source : india tv
IPL में पहले बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस और CSK में टक्कर
2/6Image Source : pti
आईपीएल में पहले बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस है। उसने 129 मैचों में अब तक पहले बल्लेबाजी की है। इसमें से 69 जीते हैं। वहीं 58 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
3/6Image Source : pti
एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स यानी सीएसके दूसरे नंबर पर है। सीएसके ने अब तक आईपीएल में 122 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इसमें से टीम ने 66 जीते हैं और 56 में का सामना करना पड़ा है।
4/6Image Source : pti
विराट कोहली के नाम से पहचानी जाने वाली और फिलहाल फॉफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम इस मामले में तीसरे नंबर पर है। इस टीम ने अब तक 121 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इसमें से आरसीबी ने 53 मैच जीते हैं और 64 में हार का मुंह देखना पड़ा है।
5/6Image Source : pti
पंजाब किंग्स की टीम इस मामले में चौथे नंबर पर है। जिसकी कप्तानी इस वक्त शिखर धवन कर रहे हैं। पीबीकेएस ने अब तक आईपीएल में 124 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। इसमें से टीम ने 50 मैच अपने नाम किए हैं, वहीं 73 में हार मिली है।
6/6Image Source : PTI
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम नंबर 5 पर है। इस टीम ने अब तक 111 मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। केकेआर ने इसमें से 46 जीते हैं और 63 में हार का सामना करना पड़ा है।