इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, जिसमें इस बार कई बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों से खेलते हुए दिखाई देंगे। अभी तक आईपीएल में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें टॉप-5 विकेट लेने वाले प्लेयर्स में तीन भारतीय शामिल हैं।
Published : Mar 07, 2025 06:14 pm IST, Updated : Mar 07, 2025 06:14 pm IST
1/6Image Source : PTI
इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2025 में 18वां सीजन खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 22 मार्च से हो जाएगी तो वहीं फाइनल मुकाबला 25 मई को होगा। वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे बड़ी टी20 लीग में अब तक एक से शानदार प्रदर्शन हर सीजन देखने को मिले हैं, लेकिन ऐसे काफी कम ही खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने लगातार हर सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। ऐसे में हम आपको अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : PTI
आईपीएल में स्पिन गेंदबाजों का कमाल काफी देखने को मिलता है, जिसमें अभी सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में लिस्ट में पहले नंबर पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 160 मैच खेले हैं, जिसमें वह 22.45 के औसत से 205 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं। चहल ने आईपीएल में जहां एक बार 5 विकेट हॉल लिया है तो छह बार मैच में चार विकेट भी लेने में कामयाब रहे हैं। चहल आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
3/6Image Source : PTI
पीयूष चावला की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे बेहतरीन लेग स्पिन गेंदबाजों में की जाती है। चावला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने 192 मैचों में 26.60 के औसत से 192 विकेट हासिल किए हैं। पीयूष चावला का आईपीएल के अपने करियर में भले ही एकबार भी 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब नहीं हो सके लेकिन 2 बार मैच में चार विकेट जरूर हासिल किए हैं।
4/6Image Source : PTI
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहे ब्रावो का आईपीएल में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल देखने को मिला है। ब्रावो ने अपने आईपीएल करियर में कुल 161 मैच खेले जिसमें वह 23.82 के औसत से 183 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। ब्रावो ने इस दौरान 2 बार मैच में चार विकेट हॉल भी हासिल किया।
5/6Image Source : PTI
भुवनेश्वर कुमार जो नई और पुरानी दोनों ही गेंद से लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में काफी घातक गेंदबाजों में शुमार होते हैं, वह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर काबिज हैं। भुवनेश्वर ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 176 मैच खेले हैं जिसमें वह 27.23 के औसत से 181 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार इस दौरान जहां 2 बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब हुए तो वहीं 2 बार मैच में 4 विकेट भी अपने नाम करने में सफल रहे। भुवनेश्वर आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे।
6/6Image Source : PTI
रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में अभी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। अश्विन ने 212 आईपीएल मैचों में 29.82 के औसत से 180 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस दौरान अश्विन एक बार मैच में 4 विकेट भी लेने में कामयाब रहे हैं। अश्विन का आईपीएल में इकॉनमी रेट 7.12 का रहा है। आईपीएल 2025 में अश्विन एकबार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।