वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टूटा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर पहुंचे
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टूटा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड, जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर पहुंचे
जसप्रीत बुमराह अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनके यॉर्कर का कोई भी सानी नहीं है। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है और पांच विकेट झटके हैं। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
Published : Jul 11, 2025 10:20 pm IST, Updated : Jul 11, 2025 10:20 pm IST
1/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए फेमस हैं और उनके यॉर्कर का कोई भी सानी नहीं है। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है और पांच विकेट झटके हैं। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
2/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने पहली पारी में 27 ओवर फेंके और 74 रन देकर पांच विकेट हासिल कर लिए। इसी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं और रविचंद्रन अश्विन को पीछे कर दिया है।
3/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में कुल 12 बार पांच विकेट हॉल हासिल किए हैं। जबकि रविचंद्रन अश्विन ने WTC में 11 बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किए थे। अब बुमराह दिग्गज अश्विन का रिकॉर्ड तोड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
4/6Image Source : getty
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और नाथन लायन संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ही प्लेयर्स ने WTC में कुल 10-10 बार पांच विकेट हॉल झटके हैं।
5/6Image Source : getty
जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक कुल 37 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 3118 रन लुटाकर कुल 166 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 12 पांच विकेट हॉल शामिल हैं।
6/6Image Source : getty
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह पहले मुकाबले में खेले थे, तब उन्होंने पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में उन्हें रेस्ट दिया गया। अब तीसरे टेस्ट में वापस आते ही उन्होंने अपना जलवा दिखाया है और पहली पारी में ही पांच विकेट लिए हैं।