1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. जसप्रीत बुमराह बनाम जेम्स एंडरसन, 47 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह बनाम जेम्स एंडरसन, 47 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड

Written By: Hitesh Jha
Published : Jul 22, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 10:43 pm IST
जसप्रीत बुमराह की गिनती इस वक्त दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में होती है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के में अब तक दो मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह इस सीरीज में अब तक दो टेस्ट मैच खेल पाए हैं, वहां उन्होंने कुल 12 विकेट चटकाए हैं। बुमराह अब तक अपने करियर में 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और आज हम उनकी तुलना इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से करेंगे। हम आपको बताएंगे कि 47 टेस्ट मैच के बाद जसप्रीत बुमराह और जेम्स एंडरसन में से किसका रिकॉर्ड बेहतर है।
1/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने टेस्ट डेब्यू साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। वह तब से लेकर अब तक 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। जेम्स एंडरसन की बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2003 में किया था। वह अपने टेस्ट करियर में 188 मैच खेलने में कामयाब रहे।
2/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर में अब तक 47 मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.49 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन ने 47 टेस्ट मैचों में 85 पारियों में 34.73 के औसत से कुल 161 विकेट हासिल किए थे। विकेट लेने के मामले में बुमराह एंडरसन से काफी आगे हैं।
3/6 Image Source : Getty

जसप्रीत बुमराह ने अब तक 47 टेस्ट मैचों में कुल 15 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं जेम्स एंडरसन ने 47 टेस्ट मैचों में 8 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। यहां भी एंडरसन की तुलना में बुमराह आगे हैं।
4/6 Image Source : Getty

47 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ जेम्स एंडरसन का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 43 रन देकर 7 विकेट था।
5/6 Image Source : Getty
47 टेस्ट मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का एक पारी में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। वहीं दूसरी तरफ जेम्स एंडरसन का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 43 रन देकर 7 विकेट था।
सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंकने की बात करें तो वहां जसप्रीत बुमराह काफी आगे हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 मेडन ओवर फेंके हैं। वहीं, जेम्स एंडरसन ने 47 टेस्ट में कुल 336 मेडन ओवर फेंके थे।
6/6 Image Source : Getty

Advertisement