जसप्रीत बुमराह बनाम मिचेल स्टार्क, 50 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम मिचेल स्टार्क, 50 टेस्ट मैचों के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का साल 2025 में अब तक टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं बुमराह की मौजूदा समय के कई बेहतरीन तेज गेंदबाजों के साथ भी तुलना लगातार देखने को मिलती रहती है।
Published : Nov 16, 2025 12:50 pm IST, Updated : Nov 16, 2025 12:50 pm IST
1/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सामना करना किसी भी फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए आसान काम नहीं दिखता है। घर और विदेशी दोनों सरजमीं पर बुमराह का अभी तक तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें वह एक मैच विनर गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं। ऐसे में बुमराह की लगातार मौजूदा समय के कई शानदार प्लेयर्स के साथ तुलना भी देखने को मिलती है। ऐसे में हम आपको जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की टेस्ट क्रिकेट में तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 51 मुकाबले खेले हैं तो वहीं मिचेल स्टार्क कुल 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में हम आपको बुमराह और स्टार्क का 51-51 टेस्ट मैचों के बाद कैसा प्रदर्शन था, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने 51 टेस्ट मैचों के बाद 97 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 19.54 के औसत से कुल 232 विकेट हासिल किए हैं। मिचेल स्टार्क ने 51 टेस्ट मैचों के बाद 97 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 28.20 के औसत से कुल 211 विकेट हासिल किए थे।
3/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह ने 51 टेस्ट मैचों में अब तक गेंदबाजी करते हुए एक पारी में कुल 16 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। वहीं दूसरी तरफ मिचेल स्टार्क को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 51 टेस्ट मैचों में 11 बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया था।
4/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 51 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन देखा जाए तो वह 27 रन देकर 6 विकेट है। मिचेल स्टार्क जिनकी गेंदों का सामना करना भी बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं होता है उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 50 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह का 51 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो उसमें वह 2.77 का है। मिचेल स्टार्क का इस मामले में 51 टेस्ट मैचों के बाद देखा जाए तो उन्होंने 3.39 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की थी।
6/6Image Source : AP
जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क में से दोनों में किस गेंदबाज ने 51 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके हैं तो उसमें बुमराह साफतौर पर आगे हैं। बुमराह ने जहां 51 टेस्ट मैचों में 386 ओवर्स मेडन फेंके हैं तो वहीं मिचेल स्टार्क ने 344 मेडन ओवर्स फेंके थे।