जसप्रीत बुमराह बनाम मिचेल स्टार्क, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम मिचेल स्टार्क, 47 टेस्ट मैच में दोनों का कैसा था रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क मौजूदा समय के खतरनाक तेज गेंदबाज हैं। बुमराह ने अभी तक 47 टेस्ट मैच खेले हैं जबकि स्टार्क टेस्ट मैचों का सैकड़ा पूरा कर चुके हैं।
Published : Jul 14, 2025 01:54 pm IST, Updated : Jul 14, 2025 01:54 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी जसप्रीत बुमराह से बेहतर गेंदबाज कोई नहीं है। हालांकि, उनके साथ कई गेंदबाजों की तुलना होती है, जिसमें एक नाम मिचेल स्टार्क का है। स्टार्क ने हाल ही में 100 टेस्ट खेलने का कारनामा किया। वहीं, बुमराह अभी तक 50 टेस्ट भी नहीं खेल पाए हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन और रिकॉर्ड बेहद शानदार है। आइए जानते हैं बुमराह और स्टार्क का 47 टेस्ट मैच के बाद कैसा था रिकॉर्ड...
2/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 47 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, वसीम अकरम ने अपने टेस्ट करियर में कुल 100 टेस्ट खेले हैं। बुमराह ने 47 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में 19.48 के औसत से कुल 217 विकेट हासिल किए हैं। मिचेल स्टार्क ने 47 टेस्ट मैचों में 90 पारियों में 28.22 के औसत से 196 विकेट झटके थे।
3/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों में अब तक 15 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 47 टेस्ट मैचों में 9 बार पारी में 5 विकेट झटके थे।
4/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन देकर 6 विकेट है। मिचेल स्टार्क का 47 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 50 रन देकर 6 विकेट था।
5/6Image Source : Getty
इकॉनमी रेट के मामले में भी बुमराह का पलड़ा भारी है। जसप्रीत बुमराह का 47 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट 2.77 है। जबकि 47 टेस्ट मैचों में मिचेल स्टार्क का इकॉनमी रेट 3.37 का था।
6/6Image Source : Getty
जसप्रीत बुमराह 47 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 361 ओवर्स मेडन फेंके हैं। मिचेल स्टार्क ने 47 टेस्ट मैचों में 330 मेडन ओवर फेंकने का कारनामा किया था।