जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन शाह अफरीदी, 70 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन शाह अफरीदी, 70 T20I मैचों के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अब तक तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आज हम आपको बताएंगे कि 70 टी-20 इंटरनेशनल मैचों के बाद बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी के आंकड़े कैसे थे।
Published : Aug 19, 2025 11:40 am IST, Updated : Aug 19, 2025 11:40 am IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2025 के लिए अब धीरे-धीरे रोमांच बढ़ रहा है। इस टूर्नामेंट का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं क्योंकि उन्हें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। ऐसे में आज भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तुलना शाहीन शाह अफरीदी से करने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे की 70 टी-20 इंटरनेशनल के बाद दोनों गेंदबाज के आंकड़े कैसे हैं।
2/6Image Source : Getty
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात करें तो उन्होंने अपना T20I डेब्यू साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वह अब तक अपने करियर में 70 T20I मैच खेल चुके हैं। वहीं शाहीन शाह अफरीदी की बात करें तो उन्होंने अपना T20I डेब्यू साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। वह अब तक 81 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
विकेट लेने की बात करें तो भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अब तक 70 टी-20 मैचों में 17.74 के औसत से 89 विकेट हासिल किए हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर शाहीन अफरीदी की बात करें तो उन्होंने 70 T20I मैचों में 20.39 के औसत से 96 विकेट चटकाए थे। विकेट लेने के मामले में यहां शाहीन आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
अब बात करेंगे एक मैच में बेस्ट गेंदबाजी स्पेल की। 70 T20I मैचों के बाद जसप्रीत बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 7 रन देकर 3 विकेट रहा है। उन्होंने ये स्पेल अफगानिस्तान के खिलाफ फेंका था। शाहीन अफरीदी की बात करें तो यहां 70 टी-20 मैचों के बाद उनका बेस्ट प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट रहा है। यह स्पेल उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ फेंका था।
5/6Image Source : Getty
पांच विकेट हॉल लेने की बात करें तो दोनों में से कोई भी गेंदबाज 70 टी-20 मैचों के बाद एक बार भी पांच विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। 70 टी-20 मैचों के बाद शाहीन अफरीदी दो बार चार विकेट लेने में कामयाब रहे थे।
6/6Image Source : Getty
इकॉनमी रेट की बात करें तो 70 T20I मैच के बाद जसप्रीत बुमराह का इकॉनमी रेट 6.27 का रहा है। वहीं शाहीन शाह का 70 T20I मैचों के बाद इकॉनमी रेट 7.65 का रहा है। रन देने के मामले में यहां शाहीन अफरीदी थोड़े अधिक महंगे साबित हुए हैं।