जो रूट बनाम विराट कोहली, 123 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
जो रूट बनाम विराट कोहली, 123 टेस्ट मैच के बाद ऐसा था दोनों का रिकॉर्ड
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने 123 मैच खेलकर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। यहां हमने उनकी तुलना जो रूट से की है, जो अभी तक 158 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
Published : Aug 07, 2025 12:52 pm IST, Updated : Aug 07, 2025 12:52 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो रूट के बल्ले से जमकर रन निकले। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट ने 9 पारियों में 67.12 के औसत से 537 रन बनाए। वह इस सीरीज में शुभमन गिल के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। आज हम उनकी तुलना विराट कोहली से करेंगे जो टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। हम आपको बताएंगे कि 123 टेस्ट मैचों के बाद जो रूट और विराट कोहली का रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
विराट कोहली ने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था और वह अपने करियर में 123 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे। वहीं अगर जो रूट की बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2012 में किया था और वह अब तक अपने करियर में 158 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
3/6Image Source : Getty
जो रूट 123 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 50.14 के औसत से 10481 रन बनाने में कामयाब रहे थे। वहीं, दूसरी तरफ विराट कोहली का 123 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 210 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए थे।
4/6Image Source : Getty
123 टेस्ट मैचों के बाद जो रूट अपने करियर में कुल 28 शतक लगा पाए थे। इसके अलावा 54 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। विराट कोहली के बल्ले से 123 टेस्ट मैचों में 30 शतकीय और 31 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
5/6Image Source : Getty
जो रूट का 123 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रनों का है, जबकि विराट कोहली का भी 123 टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर देखा जाए तो वह नाबाद 254 रनों का है। रूट ने 123 टेस्ट मैचों में कुल 18910 गेंदों का सामना किया है। विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 16608 गेंदों का सामना किया था।
6/6Image Source : Getty
जो रूट और विराट कोहली की गिनती मॉडर्न-डे क्रिकेट के फैब-4 में की जाती थी। जो रूट ने 123 टेस्ट मैचों में जहां 1165 चौके और 28 छक्के लगाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में 1451 चौके और 45 छक्के लगाने में कामयाब हुए थे।