करुण नायर बनाम रोहित शर्मा, 9 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
करुण नायर बनाम रोहित शर्मा, 9 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अभी तक बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह इस सीरीज में अब तक एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल पाए हैं।
Published : Jul 21, 2025 10:04 pm IST, Updated : Jul 21, 2025 10:04 pm IST
1/6Image Source : Getty
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में करुण नायर को 3 मैचों में मौका मिल चुका है। इन तीन मैचों में वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अगर उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह बचानी है तो बचे हुए दो मैचों में उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी। नायर भारत के लिए इस सीरीज में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए नजर आए हैं। वह अपने करियर में अब तक 9 मैच खेल चुके हैं, हम आपको आज बताएंगे कि करुण नायर और रोहित शर्मा का 9 टेस्ट मैचों के बाद रिकॉर्ड कैसा था।
2/6Image Source : Getty
टेस्ट क्रिकेट में करुण नायर ने अपना डेब्यू साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में किया था। उन्हें कुछ मैचों के बाद ही ड्रॉप कर दिया गया। इस वजह से वह अब तक सिर्फ 9 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू साल 2013 में किया था। उन्होंने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेले थे। इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उन्होंने संन्यास लिया था।
3/6Image Source : Getty
करुण नायर की बात करें तो उन्होंने 9 टेस्ट मैचों की 13 पारियों में 42.08 के औसत से 505 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने 9 टेस्ट मैच के बाद 16 पारियों में 40.71 के औसत से 570 रन बनाए थे। रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा करुण नायर से थोड़ा आगे हैं।
4/6Image Source : Getty
शतक और अर्धशतक की बात करें तो करुण नायर 9 मैचों में सिर्फ एक तिहरा शतक लगा पाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में यही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा उन्होंने एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है। रोहित शर्मा की बात करें तो 9 टेस्ट मैचों में उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाए थे।
5/6Image Source : Getty
बाउंड्री लगाने की बात करें तो करुण नायर ने 9 टेस्ट मैचों के बाद 59 चौके और 4 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 9 टेस्ट मैचों के बाद 64 चौके और 7 छक्के लगाए थे। बाउंड्री लगाने के मामले में रोहित नायर से आगे हैं।
6/6Image Source : Getty
09 टेस्ट मैचों के बाद करुण नायर और रोहित शर्मा के स्ट्राइक रेट देखा जाए तो वहां साफतौर पर नायर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। करुण नायर का 09 टेस्ट मैचों में स्ट्राइक रेट 66.88 का है तो वहीं रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट सिर्फ 53.67 का था।