रविंद्र जडेजा ने अपने आक्रामक तेवरों का दिलचस्प नजारा पेश करते हुए आठ गेंदों पर 22 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को केकेआर के खिलाफ 2 विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके ने अपना विजय अभियान जारी रखा।
इस मुकाबले में केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रनों की चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।
केकेआर के द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके की टीम ने पारी के अंतिम गेंद पर दो विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया। सीएसके के लिए आखिर में रवींद्र जडेजा ने 8 गेंद में 22 रनों की तूफानी खेली। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी और मोइन अली ने भी दमदार पारी खेली।
वहीं केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि नीतिश राणा 37 रनों का योगदान दिया।
इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम 10 मैचों में से 8 में जीत दर्जकर एक बार फिर से पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमा लिया।