Published : Nov 18, 2025 01:03 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 01:03 pm IST
1/5Image Source : PTI
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी में खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में इस टेस्ट मैच में बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करके वापसी करना चाहेंगे। लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। इस बीच आज हम केएल राहुल और एडन मार्करम की तुलना करेंगे और बताएंगे 49-49 टेस्ट मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा है।
2/5Image Source : PTI
एडन मार्करम की बात करें तो 49 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 35.51 के औसत से 3125 रन बनाए हैं। वहीं अगर बात करें तो केएल राहुल की बात करें तो वह अपने करियर में अभी तक 66 टेस्ट मैच खेलने में कामयाब रहे हैं और वहां उन्होंने अब तक 49 टेस्ट मैचों की 84 पारियों में 33.59 के औसत से 2755 रन बनाए हैं। रन बनाने के मामले में मार्करम केएल राहुल से काफी आगे हैं।
3/5Image Source : AP
अब बात शतक और अर्धशतक की तो, एडन मार्करम ने 49 टेस्ट मैचों में अब तक 8 शतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी आए हैं। केएल राहुल की बात करें तो वो शतक और अर्धशतक लगाने के मामले में बराबरी पर हैं। केएल के बल्ले से भी इस दौरान 8 शतक आए हैं साथ ही में वह 13 अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। दोनों खिलाड़ी यहां बराबरी पर हैं।
4/5Image Source : PTI
हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो एडन मार्करम का 49 टेस्ट मैचों के बाद एक टेस्ट की एक पारी में हाईएस्ट स्कोर 152 रन है। वहीं केएल राहुल की बात करें तो 49 टेस्ट मैचों के बाद एक पारी में उनका हाईएस्ट स्कोर 199 रन का है। ये स्कोर केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
5/5Image Source : PTI
चौके और छक्के लगाने की बात करें तो 49 टेस्ट मैचों के बाद मार्करम अब तक 444 चौके लगाने में कामयाब रहे हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 16 सिक्स भी आए हैं। केएल राहुल की बात करें तो 49 टेस्ट मैचों के बाद उनके बल्ले से 334 चौके और 22 सिक्स आए थे। चौके लगाने के मामले में मार्करम और सिक्स लगाने के मामले में यहां केएल राहुल आगे हैं।