ODIs में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, टॉप-5 में एक भारतीय
ODIs में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज, टॉप-5 में एक भारतीय
ODI क्रिकेट में सिर्फ 2 ही गेंदबाज 500 से ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहा है। इनमें से एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज है। आइए जानते हैं ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारें में
Published : Sep 05, 2025 05:45 pm IST, Updated : Sep 05, 2025 05:45 pm IST
1/6Image Source : PTI
ODIs में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलियन बॉलर का जवाब नहीं है। टॉप-5 गेंदबाजों में 2 ऑस्ट्रेलियन शुमार हैं। आइए जानते हैं ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारें में...
2/6Image Source : PTI
पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ODI क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल लेफ्ट-आर्म गेंदबाज हैं। उन्होंने 356 मैचों की 351 पारियों में कुल 502 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 6 बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया।
3/6Image Source : chamindavaas22
श्रीलंका के पूर्व स्टार गेंदबाज चमिंडा वास ने 322 वनडे मैचों में 400 विकेट लिए। चमिंडा वास स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 4 बार 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया।
4/6Image Source : PTI
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने 200 वनडे मैचों में 282 विकेट चटकाए। वे बड़े मौकों पर विकेट निकालने के लिए टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज माने जाते थे। उन्होंने ODI में सिर्फ एक बार 5 विकेट हॉल लिया, जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। उन्होंने 42 रन देकर 5 विकेट झटके थे। श्रीलंका के खिलाफ उनका ये बेस्ट प्रदर्शन आया था।
5/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क अब तक 244 विकेट ले चुके हैं। उनकी यॉर्कर और तेज रफ्तार उन्हें सबसे खतरनाक लेफ्ट-आर्म पेसर बनाती है। स्टार्क अब तक 9 बार ODI में 5 विकेट चटकाने का बड़ा कारनामा कर चुके हैं।
6/6Image Source : PTI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने 153 मैचों में 239 विकेट लिए। उनकी रफ्तार और बाउंसर बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण साबित होते थे। जॉनसन ने 3 बार 5 विकेट और 9 बार 4 विकेट चटकाने का काम किया।