टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बाएं हाथ के कई शानदार तेज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने विकेट की झड़ी लगाई है। हालांकि, अब तक कोई भी लेफ्ट आर्म पेसर 450 टेस्ट विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में...
Published : Aug 05, 2026 12:19 pm IST, Updated : Aug 05, 2026 02:52 pm IST
1/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बाएं हाथ के कई शानदार तेज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने विकेट की झड़ी लगाई है। हालांकि, अब तक कोई भी लेफ्ट आर्म पेसर 450 टेस्ट विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। मिचेल जॉनसन ने साल 2007 से 2015 के बीच 73 टेस्ट मैचों की 140 पारियों में 313 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 12 बार 5 विकेट चटकाने का कारनामा किया।
3/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट चौथे स्थान पर हैं। बोल्ट ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया। 2022 में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला। इन 11 सालों के दौरान बोल्ट ने 78 टेस्ट मैचों की 149 पारियों में 317 विकेट चटकाने का कारनामा किया।
4/6Image Source : AFP
श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चमिंडा वास इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। चमिंडा ने 111 टेस्ट मैचों की 194 पारियों में खेलते हुए 355 विकेट अपने नाम किए। वास टेस्ट में श्रीलंका के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और रंगना हेराथ (433) हैं।
5/6Image Source : PTI
वसीम अकरम के नाम कई सालों तक टेस्ट क्रिकेट में बतौर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड दर्ज रहा। हालांकि, अब वह दूसरे स्थान पर काबिज हैं। अकरम पिछले साल नंबर-1 की गद्दी से फिसलकर दूसरे स्थान पर चले गए। उनके नाम 104 टेस्ट मैचों की 181 पारियों में 414 विकेट दर्ज हैं।
6/6Image Source : AP
ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। स्टार्क ने पिछले ही साल वसीम अकरम को पछाड़ते हुए नंबर-1 पर कब्जा जमाया था। स्टार्क के नाम अब 105 टेस्ट मैचों की 202 पारियों में 433 विकेट दर्ज हैं। इस साल वह 450 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन सकते हैं।