Published : Aug 27, 2023 10:40 pm IST, Updated : Aug 27, 2023 10:40 pm IST
1/6Image Source : Getty
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट में एशिया के कई बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। आइए आज उन एक्टिव बल्लेबाजों पर नजर डालें जिन्होंने एशिया कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : Getty
पाकिस्तान के शोएब मलिक ने वनडे एशिया कप में 786 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। हालांकि वह इस साल एशिया कप में पाकिस्तान की टीम का हिस्सा नहीं हैं।
3/6Image Source : Getty
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे एशिया कप में 745 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वह इस साल के एशिया कप में खेलेंगे
4/6Image Source : Getty
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम ने वनडे एशिया कप में 699 रन बनाए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
5/6Image Source : Getty
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे एशिया कप में 613 रन बनाए हैं। साल 2018 में जब वनडे एशिया कप पिछली बार खेला गया तब विराट नहीं खेल सके थे। लेकिन वह इस साल एशिया कप खेल रहे हैं।
6/6Image Source : Getty
बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए हमेशा के शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन ने वनडे एशिया कप में 534 रन बनाए हैं। लेकिन वह इस साल एशिया कप नहीं खेल सकेंगे।