इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में एक भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज, टॉप-5 में एक भारतीय
इंटरनेशनल क्रिकेट में अक्सर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को लेकर चर्चा देखने को मिलती है, लेकिन हम आपको ऐसे टॉप-5 बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।
Published : Apr 24, 2026 09:13 pm IST, Updated : Apr 24, 2026 09:13 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा दौर में देखा जाए तो किसी भी गेंदबाज के लिए रनों को रोकने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, ताकि विरोधी टीम को बड़ा लक्ष्य बनाने से रोका जा सके। वहीं कई ऐसे गेंदबाज भी वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिले हैं जिन्होंने काफी विकेट तो इंटरनेशनल में हासिल किए हैं लेकिन रन लुटाने के मामले में भी अव्वल रहे हैं। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन जिनके नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट मिलाकर 1347 विकेट दर्ज हैं वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। मुरलीधरन ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 495 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 583 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 30803 रन दिए हैं।
3/6Image Source : AFP
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले जिनकी गिनती इंटरनेशनल क्रिकेट के महान लेग स्पिन गेंदबाजों में की जाती है वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। अनिल कुंबले ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 403 मुकाबलों में खेलते हुए 501 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें वह 30.09 के औसत से जहां 956 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे तो वहीं उन्होंने 28767 रन भी दिए हैं।
4/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। एंडरसन ने लंबे समय तक अपनी स्विंग करती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। जेम्स एंडरसन अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 401 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 560 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 27.28 के औसत से 991 विकेट हासिल किए हैं और इस दौरान उन्होंने 27040 रन दिए हैं।
5/6Image Source : AFP
महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की घूमती गेंदों के सामने कई दिग्गज बल्लेबाज भी संघर्ष करते हुए दिखे हैं। वॉर्न ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 339 मैच खेले हैं और उन्होंने 464 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 25.51 के औसत से 1001 विकेट लिए हैं। शेन वॉर्न ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 25536 रन दिए हैं।
6/6Image Source : AFP
इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी जिनको महान तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है वह स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कमाल देखने को मिला है। ब्रॉड ने 344 मैचों में खेलते हुए 485 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें वह 27.83 के औसत से 847 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 23574 रन दिए हैं।