टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली किस नंबर पर?
टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट कोहली किस नंबर पर?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों से पहले आंकड़े बताते हैं कि विराट कोहली रन, 50+ स्कोर और छक्का लगाने के मामले में टॉप पर है। नॉकआउट मैच में विराट का रिकॉर्ड शानदार रहा है।
Published : Mar 03, 2026 06:11 pm IST, Updated : Mar 03, 2026 06:11 pm IST
1/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। टीम इंडिया विराट कोहली के साथ 2014, 2016, 2022 और 2024 में चार बार नॉकआउट स्टेज में पहुंची थी। 2014 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी, जबकि 2024 में खिताब अपने नाम किया था। कोहली ने कुल मिलाकर छह टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में 93.25 की औसत से 373 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 145.13 का रहा।
2/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने 2007 में टीम इंडिया के लिए फाइनल खेला था। रोहित ने आठ टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में 37.83 की औसत और 139.26 के स्ट्राइक रेट से 227 रन बनाए थे। रोहित ने आठ टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में 8 छक्के लगाए थे।
3/5Image Source : AP
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर का नाम है। बटलर 2016 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे, जबकि 2021 में सेमीफाइनल मैच में भी वह टीम का हिस्सा थे। 2022 में इंग्लैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी थी, जबकि 2024 में सेमीफाइनल से बाहर हुई थी। बटलर ने छह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में 56.5 की औसत और 156.94 के स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए हैं।
4/5Image Source : AFP
टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुएल्स का नाम है। सैम्युल्स ने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में 5 मैचों की 5 पारियों में 71.66 के औसत से 215 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 120.78 का रहा था। सैमुएल्स इस दौरान पांच मैचों में दो अर्धशतक लगाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 10 छक्के भी आए थे।
5/5Image Source : AFP
श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में अब तक 7 मैचों की 7 पारियों में अब तक 32.83 के औसत और 115.20 के स्ट्राइक रेट से 197 रन बनाए थे। दिलशान का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में काफी अच्छा रहा था। दिलशान काफी समय तक श्रीलंका की टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे थे।