Published : Jan 27, 2026 12:20 pm IST, Updated : Jan 27, 2026 12:20 pm IST
1/5Image Source : AFP
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम के नाम है। उन्होंने 281 मैचों की 271 पारियों में इस उपलब्धियों को हासिल किया है। बाबर आजम ने अपने 10000 रन पाकिस्तान सुपर लीग में कराची किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की थी। बाबर ने ये कारनामा लाहौर के मैदान पर किया था।
2/5Image Source : AFP
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने 10000 टी20 रन 290 मैचों की 285 पारियों में पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2017 में आईपीएल में खेलते हुए हासिल की थी। ये करनामा उन्होंने गुजरात लायंस के खिलाफ मैच के दौरान किया था। वहीं ये मुकाबला राजकोट में खेला गया था।
3/5Image Source : AFP
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सबसे तेज 10000 टी20 रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने 10000 रन 314 मैचों की 299 पारियों में पूरे किए थे। उन्होंने भी ये कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। विराट ने उपलब्धि साल 2021 में दुबई के मैदान पर हासिल की थी।
4/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने ये कारनामा साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान किया था। वार्नर ने 10000 टी20 रन 304 मैचों की 303 पारियों में हासिल किया था। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था।
5/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने टी20 क्रिकेट में 10000 रन 332 मैचों की 327 पारियों में किए थे। वह सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने ये उपलब्धि मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए बीबीएल के दौरान साल 2021 में हासिल की थी। ये मुकाबला मेलबर्न के डॉकलैंड स्टेडियम में खेला गया था।