टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में दो बार विराट का नाम
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में दो बार विराट का नाम
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने ये कारनामा दो बार किया है। इस बार वह वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।
Published : Jan 14, 2026 12:21 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 12:21 pm IST
1/6Image Source : PTI
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है। इस अहम टूर्नामेंट के लिए कई देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच आज हम बात करेंगे उन पांच खिलाड़ियों की जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप-5 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में दो बार विराट कोहली का नाम है। विराट ने साल 2014 और 2022 वाले वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : PTI
टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है। उन्होंने साल 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों की 6 पारियों में 106.33 के औसत से 319 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उस सीजन में उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 129.14 का रहा था।
3/6Image Source : X@ICC
लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का नाम दूसरा नंबर पर है। उन्होंने साल 2009 में इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में ये कमाल किया था। इस साल उन्होंने 7 मैचों में 52.83 के औसत से 317 रन बनाए थे। इस वर्ल्ड कप में दिलशान के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : PTI
पाकिस्तान के बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021-22 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों की 6 पारियों में 60.60 के औसत से 303 रन बनाए थे। वहां उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 126.25 का रहा था और वह इस दौरान चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
5/6Image Source : PTI
श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 2010 में वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप में 6 मैचों की 6 पारियों में 60.40 के औसत से 302 रन बनाए थे। उस वर्ल्ड कप में जयवर्धने ने ये सभी रन 159.78 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे और इस दौरान वह एक शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे थे।
6/6Image Source : PTI
भारत के विराट कोहली ने साल 2022-23 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों की 6 पारियों में 98.66 के औसत से 296 रन बनाए थे। ये वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया था। वहां विराट के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.40 का रहा था।