IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट-रोहित किस नंबर पर
IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विराट-रोहित किस नंबर पर
IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप-5 में रोहित और विराट का नाम भी मौजूद हैं। इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज हैं यहां उसकी जानकारी दी गई है।
Published : Apr 07, 2026 06:12 pm IST, Updated : Apr 07, 2026 07:07 pm IST
1/5Image Source : AP
IPL में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम है। उन्होंने 127 पारियों में 50.24 की औसत और 139.59 के स्ट्राइक रेट से 4873 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। जीते हुए मैचों में उनका हाईएस्ट स्कोर 113 रन है। कोहली आईपीएल 2026 में भी खेल रहे हैं। इस सीजन भी वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
2/5Image Source : AP
आईपीएल के इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित ने आईपीएल में अपने जीते हुए मैचों की 140 पारियों में 4378 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.40 का और स्ट्राइक रेट 138.11 का रहा है। रोहित के बल्ले से इस मामले में 1 शतक और 32 अर्धशतक आए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 109 रन का रहा है। रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं।
3/5Image Source : AP
इस खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिखर धवन है। वह आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में जीते हुए मैचों की 112 पारियों में 3973 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.66 और स्ट्राइक रेट 132.43 का रहा है। धवन के बल्ले से आईपीएल में जीते हुए मैचों में 1 शतक और 33 अर्धशतक आए हैं। यहां उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 101 रन का रहा है।
4/5Image Source : PTI
आईपीएल के इतिहास में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम है। वॉर्नर आईपीएल 2026 में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में आईपीएल में जीते हुए मैचों की 79 पारियों में 60.82 के जबरदस्त औसत और 153.31 के स्ट्राइक रेट से 3710 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 126 रन का रहा है।
5/5Image Source : AP
इस लिस्ट में सीएसके के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। रैना 2021 के बाद से आईपीएल में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में जीते गए मैचों की 118 पारियों में 3559 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 38.27 का स्ट्राइक रेट 139.35 का है। रैना ने आईपीएल में जीते हुए मैचों में 1 शतक और 24 अर्धशतक जड़ दिए हैं। रैना का हाईएस्ट स्कोर 100 रन का है।