आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में इंडियंस का जलवा
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में इंडियंस का जलवा
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार POTM अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स की बात करें तो वहां टॉप पर एबी डिविलियर्स का नाम है। वहीं टॉप 5 में तीन इंडिया के प्लेयर्स हैं।
Published : Mar 27, 2026 01:38 pm IST, Updated : Mar 27, 2026 01:38 pm IST
1/5Image Source : AFP
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड RCB के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का नाम है। डिविलयर्स की गिनती आईपीएल इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने करियर में 184 मैच खेले थे जिसमें से उन्हें 25 मैचों में जीत मिली थी। डिविलयर्स 2008 से 2021 तक आईपीएल का हिस्सा रहे।
2/5Image Source : AP
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम है। गेल ने अपने आईपीएल करियर में तीन फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला। वह अपने करियर में 142 आईपीएल मैच खेलने में कामयाब रहे, जिसमें से 22 मैचों में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था। गेल आईपीएल में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।
3/5Image Source : AP
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया। 2008 से लेकर 2025 तक वह अब तक 272 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं जिसमें से उन्होंने 21 मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।
4/5Image Source : AP
सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है। विराट पिछले 18 साल से आईपीएल में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधत्व कर रहे हैं। आईपीएल में वह 2008 से लेकर 2025 तक कुल 267 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं जिसमें से 19 में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
5/5Image Source : AP
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। उन्होंने अब तक अपने करियर में दो फ्रेंचाइजी चेन्नई और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का प्रतिनिधित्व किया है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में अभी तक कुल 278 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं इसमें से 18 में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में आखिरी के 3 सिर्फ इंडियन प्लेयर्स हैं।