T20 World Cup में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रोहित-विराट इस नंबर पर
T20 World Cup में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, रोहित-विराट इस नंबर पर
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट के दसवें संस्करण के संयुक्त मेजबान हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है।
Published : Feb 03, 2026 10:26 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 10:26 pm IST
1/6Image Source : AFP
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। इस बीच हम आपको बताएंगे कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट नंबर 5 पर मौजूद हैं। वहीं रोहित दूसरे नंबर पर हैं।
2/6Image Source : AFP
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। लिस्ट में उनका नाम पहले नंबर पर मौजूद हैं। यूनिवर्स बाॅस के नाम से क्रिकेट जगत में मशहूर गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 33 मुकाबलों में कुल 63 छक्के लगाए हैं।
3/6Image Source : AFP
लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम मौजूद है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद, इस फाॅर्मेट से रोहित ने संन्यास ने लिया था। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 47 मैचों में कुल 50 छक्के लगाए हैं।
4/6Image Source : AFP
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर तीसरे नंबर पर मौजूद है। इस लिस्ट में शामिल बटलर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। बटलर ने इस टूर्नामेंट में 35 मैचों में कुल 43 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे डेविड वाॅर्नर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 41 मैचों में कुल 40 छक्के लगाए। वह साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की हिस्सा थे। लेकिन अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
6/6Image Source : AFP
पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। रोहित के साथ विराट कोहली ने भी पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, इस फाॅर्मेट को अलविदा कह दिया था। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए 35 मैचों में 35 छक्के लगाए थे। रोहित और विराट अब सिर्फ आईपीएल में टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं।