IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमें, RCB किस नंबर पर?
IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-5 टीमें, RCB किस नंबर पर?
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की बात करें तो वहां टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम का नाम है। वहीं लिस्ट में RCB तीसरे नंबर पर है।
Published : Mar 20, 2026 07:51 pm IST, Updated : Mar 20, 2026 07:51 pm IST
1/5Image Source : AP
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की बात करें तो वहां टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स का नाम है। दिल्ली की टीम अभी तक एक भी बार आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। फ्रेंचाइजी ने अभी तक 2008-2025 तक 266 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 118 मैचों में उन्हें जीत मिली है, वहीं 140 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की टीम आईपीएल में मैच हारने के मामले में टॉप पर है।
2/5Image Source : AP
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी है। पंजाब की टीम भी अभी तक आईपीएल जीतने में नाकाम रही है। पंजाब की टीम ने इस लीग में अभी तक 263 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 139 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 119 में उन्हें जीत मिली है। वहीं पंजाब के चार मुकाबले टाई रहे हैं।
3/5Image Source : AP
डिफेंडिंग चैंपियंस RCB आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। RCB आईपीएल में 2008-2025 तक कुल 271 मुकाबले खेल चुकी है। जिसमें से उन्हें 132 में जीत और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। RCB के 3 मुकाबले टाई रहे हैं, वहीं 4 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला हैं।
4/5Image Source : AP
तीन बार के विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। 2008 से लेकर 2025 तक केकेआर की टीम अभी तक 265 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उन्हें 135 में जीत मिली है। 124 मुकाबले ऐसे रहे हैं, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के 4 मुकाबले टाई रहे हैं।
5/5Image Source : AP
इस लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने के मामले में पांचवें नंबर पर है। मुंबई की टीम इस लीग में अब तक 277 मैच खेल चुकी है। जिसमें से उन्हें 122 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 151 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम को जीत मिली है। मुंबई इंडियंस के भी चार मुकाबले टाई पर खत्म हुए हैं।