टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, राहुल दूसरे नंबर पर
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, राहुल दूसरे नंबर पर
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां क्रिस गेल का नाम पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम है।
Published : Aug 31, 2025 02:49 pm IST, Updated : Aug 31, 2025 02:49 pm IST
1/5Image Source : PTI
टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने ये उपलब्धि आईपीएल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ मैच में हासिल की थी। गेल ने टी-20 क्रिकेट में 5000 रन 132 पारियों में पूरे किए थे।
2/5Image Source : PTI
लिस्ट में दूसरे नंबर टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल का नाम है। केएल राहुल ने ये कारनामा 143 पारियों में की थी। भारत के इस बल्लेबाज ने ये उपलब्धि आईपीएल 2021 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हासिल की थी।
3/5Image Source : PTI
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श दोनों ही खिलाड़ियों ने 144 पारियों में टी-20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे किए थे और दोनों संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। मार्श ने आईपीएल 2017 में SRH के खोलाफ और कॉनवे ने आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
4/5Image Source : PTI
पाकिस्तान के बाबर आजम टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। बाबर ने ये कारनामा 2020 में इंग्लैंड की काउंटी टीम ग्लेमोर्गन के खिलाफ किया था। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 5000 रन बनाने के लिए कुल 145 पारियां लगी थी।
5/5Image Source : PTI
भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। गिल ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ये उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 154 पारियों में टी-20 क्रिकेट में 5000 रन का आंकड़ा छुआ था। टी-20 फॉर्मेट में गिल का डेब्यू साल 2018 में हुआ था।