1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Written By: Hitesh Jha
Published : Nov 08, 2025 01:00 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 01:00 pm IST
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है। बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 131 मैचों में 457 चौके लगाए हैं। इस दौरान वह 124 पारियों में 4302 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। बाबर आजम एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में 450 से ज्यादा चौके लगाए हैं।
1/5 Image Source : AP

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। स्टर्लिंग ने 153 मैचों में 430 चौके लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 150 पारियों में 26.69 के औसत से 3710 रन आए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में वह आयरलैंड के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
2/5 Image Source : AP

टीम इंडिया के पूर्व T20I कप्तान और खिलाड़ी रोहित शर्मा सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। रोहित ने टी-20 इंटरनेशनल में 32.05 के औसत से 4231 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान वह 159 मैचों में 383 चौके लगा चुके हैं और वह बाबर आजम और पॉल स्टर्लिंग के बाद नंबर 3 पर है।
3/5 Image Source : AP

रोहित के बाद इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम है। विराट ने टी-20 इंटरनेशनल में 125 मैचों में 369 चौके लगाए हैं और वह लिस्ट में चौथे नंबर पर है। टी-20 इंटरनेशनल में वह 117 पारियों में 48.69 के औसत से 4188 रन बनाए हैं। उनकी गिनती टी-20 फॉर्मेट के दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है।
4/5 Image Source : AP

इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। टी-20 इंटरनेशनल में बटलर के बल्ले से 144 मैचों में 350 चौके आए हैं। इस दौरान उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 132 पारियों में 35.49 के औसत से 3869 रन बनाए हैं। टी-20 फॉर्मेट में उनकी गिनती विस्फोटक बल्लेबाजों में की जाती है।
5/5 Image Source : AP

Advertisement