WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में भारतीय प्लेयर्स का जलवा
WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, टॉप-5 में भारतीय प्लेयर्स का जलवा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर इंग्लैंड के बल्लेबाज का नाम है। इसके बाद भारतीय प्लेयर्स का जलवा देखने को मिला है।
Published : May 20, 2026 07:46 pm IST, Updated : May 20, 2026 07:46 pm IST
1/5Image Source : AFP
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें वह पहले पायदान पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बल्लेबाज बेन स्टोक्स का नाम है। उन्होंने अब तक 62 मैचों की 113 पारियों में 86 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35.84 के औसत और 58.72 की स्ट्राइक रेट से 3800 रन बनाए हैं।
2/5Image Source : AFP
WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम मौजूद है। पंत ने WTC में अब तक 40 मैचों में 77 छक्के लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 71 पारियों में 41.49 के औसत और 74.35 की स्ट्राइक रेट से 2780 रन आए हैं।
3/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में कुल 40 मैच खेले थे और वह 56 छक्के लगाने में कामयाब रहे। वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो वहां रोहित के बल्ले से 69 पारियों में 41.15 के औसत से 2716 रन आए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 58.32 का रहा था।
4/5Image Source : AFP
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल WTC में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भी अब तक WTC में 40 मैच खेले हैं और इस दौरान वह 73 पारियों में 46 छक्के लगाने में कामयाब रहे थे। बल्लेबाजी में भी उनके आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 43.07 के औसत से 2843 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 61.49 का रहा है।
5/5Image Source : AFP
भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल WTC में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने WTC में अब तक 28 मैचों में 45 छक्के लगाए हैं। वहीं उनके बैटिंग के आंकड़े देखें तो वहां उन्होंने 49.23 की बेहतरीन औसत और 66.02 की अच्छी स्ट्राइक रेट से 2511 रन बनाए हैं।