वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी
वनडे वर्ल्ड का अगला संस्करण साल 2027 में खेला जाएगा, जिसको लेकर अभी से इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों ने तैयारी शुरु कर दी है। वहीं हम आपको वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : May 23, 2026 09:56 pm IST, Updated : May 23, 2026 09:56 pm IST
1/6Image Source : AFP
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कुछ ही खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिनके बल्ले का कमाल देखने को मिला है और उन्होंने अपनी छाप मेगा टूर्नामेंट में भी छोड़ी है। वनडे वर्ल्ड कप का अगला एडिशन साल 2027 में खेला जाना है जिसको लेकर अब एक साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में सभी की नजरें अभी से इस मेगा टूर्नामेंट को लेकर बनी हुई हैं। हम आपको अभी तक वनडे वर्ल्ड कप एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AFP
इस लिस्ट में पहला नाम विराट कोहली का है जिनके साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड में भी खेलने की पूरी उम्मीद है। कोहली का साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। कोहली ने साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 11 मैचों में खेलते हुए 95.62 के शानदार औसत के साथ कुल 765 रन बनाए थे जिसमें उनके बल्ले से 3 शतकीय और छह अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
3/6Image Source : AFP
सचिन तेंदुलकर जिनके नाम अभी वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उनका साल 2003 के एडिशन में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला था। सचिन ने उस वनडे वर्ल्ड कप में कुल 11 मैचों में खेलते हुए 61.18 के औसत से 673 रन बनाए थे। सचिन के बल्ले से इस वनडे वर्ल्ड कप में एक शतकीय और छह अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी।
4/6Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलियाई टीम जिनका वनडे वर्ल्ड कप के अभी तक के हुए लगभग हर एडिशन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, उनके पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का साल 2007 के एडिशन में बल्ले से कमाल देखने को मिला था। हेडन ने इस वनडे वर्ल्ड कप में 11 मैचों में खेलते हुए 73.22 के बेहतरीन औसत के साथ कुल 659 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 3 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी।
5/6Image Source : AFP
रोहित शर्मा जिनकी गिनती वनडे फॉर्मेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है, उन्होंने साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। रोहित ने इस एडिशन में कुल 9 मैचों में खेलते हुए 81 के शानदार औसत के साथ 648 रन बनाए थे। रोहित के बल्ले से इस दौरान 5 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली थी।
6/6Image Source : AFP
डेविड वॉर्नर जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं उनकी गिनती तीनों फॉर्मेट के बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में की जाती है। साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप को भले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नाम करने में कामयाब नहीं हो सकी थी, लेकिन वॉर्नर के बल्ले का कमाल जरूर देखने को मिला था। वॉर्नर ने इस एडिशन में 10 मैचों में खेलते हुए 71.88 के औसत से कुल 647 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने तीन शतकीय और 3 अर्धशतकीय पारियां खेली थी।