इंटरनेशनल में क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय प्लेयर
इंटरनेशनल में क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-5 में सिर्फ एक भारतीय प्लेयर
इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में बल्लेबाज बड़ी ही आसानी से गेंद को स्टैंड में पहुंचाते हुए दिख जाते हैं, जिसके पीछे की बड़ी वजह टी20 फॉर्मेट आने के बाद से उनका बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करना है। ऐसे में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Apr 10, 2026 07:54 pm IST, Updated : Apr 10, 2026 07:54 pm IST
1/6Image Source : AFP
इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक एक से एक महान खिलाड़ियों ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनकी कल्पना करना भी मुश्किल होता है। वहीं मौजूदा दौर में देखा जाए तो अब एक बल्लेबाज के लिए उसकी हिटिंग पावर कैसी है उसको लेकर भी सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता, ताकि वह गेंद को आसानी से स्टैंड में पहुंचाने की क्षमता रखता हो। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण टी20 फॉर्मेट है जिसके चलते बल्लेबाजों के खेलने के अंदाज में काफी बड़ा बदलाव पिछले कुछ सालों में देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको उन टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
2/6Image Source : AFP
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट के महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रोहित शर्मा जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से भी पहचाना जाता है वह इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हैं। रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 508 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 541 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान रोहित शर्मा ने 42.33 के औसत से जहां 20109 रन बनाए हैं, तो वहीं उनके बल्ले से 650 छक्के देखने को मिले हैं।
3/6Image Source : AFP
वेस्टइंडीज टीम के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल जिनको वर्ल्ड क्रिकेट में यूनिवर्स बॉस के नाम के नाम से पहचाना जाता है। गेल के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड तीनों ही फॉर्मेट में दर्ज हैं। क्रिस गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 483 मुकाबलों में खेलते हुए 551 पारियों में बल्लेबाजी की है और उसमें उन्होंने 37.97 के औसत से कुल 19593 रन बनाए हैं। इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से कुल 553 छक्के देखने को मिले हैं।
4/6Image Source : AFP
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में गिने जाने वाले शाहिद अफरीदी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अधिक चर्चा में रहते थे। अफरीदी को पाकिस्तान की तरफ से तीनों ही फॉर्मेट में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने कुल 524 मैच खेले और उसमें उन्हें 508 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान शाहिद अफरीदी ने कुल 11196 रन 23.92 के औसत से बनाए। शाहिद अफरीदी के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 476 छक्के देखने को मिले।
5/6Image Source : AFP
वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के बल्ले से कई शानदार मैच विनिंग पारियां इंटरनेशनल क्रिकेट में देखने को मिली हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 432 मैच खेले हैं और उसमें उन्होंने 474 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 34.37 के औसत से कुल 14676 रन बनाए हैं। इस दौरान मैकुलम कुल 398 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं।
6/6Image Source : AFP
इंग्लैंड टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर की गिनती मैच विनिंग प्लेयर्स में की जाती है जो अपने दिन पर अकेले मुकाबला जिताने की क्षमता रखते हैं। बटलर ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 411 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 414 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 35.39 के औसत से 12459 रन बनाए हैं। इस दौरान जोस बटलर के बल्ले से 392 छक्के देखने को मिले हैं।