ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें, भारत किस नंबर पर?
ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें, भारत किस नंबर पर?
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। मेजबान भारत ने आखिरी सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। टीम इंडिया इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप की डिफेंडिंग चैंपियन है।
Published : Mar 02, 2026 06:16 pm IST, Updated : Mar 02, 2026 06:16 pm IST
1/5Image Source : AP
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। उन्होंने सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एक नया कमाल किया है। भारत आईसीसी टूर्नामेंट में 20 बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में टीम इंडिया पहले नंबर पर है।
2/5Image Source : AP
ICC टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। दोनों ने 18-18 बार ऐसा किया। जारी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम आखिरी 4 में पहुंचने में कामयाब रही, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने उलटफेर कर दिया था।
3/5Image Source : AP
इसके बाद सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड और पाकिस्तान का नाम है। दोनों ही टीमों ने आईसीसी टूर्नामेंट में 16 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। हालांकि, पाकिस्तान जारी टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 से ही बाहर हो गई। इस वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। वहीं इंग्लैंड की टीम इस बार भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। अब देखना ये होगा कि वह फाइनल में पहुंच पाते हैं या नहीं।
4/5Image Source : AP
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका ने 15 बार सेमीफाइनल एंट्री की है। उनकी टीम इस वर्ल्ड कप के लिए भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में सबसे अच्छा रहा है। मार्करम की कप्तानी में अफ्रीकी टीम इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और एक भी मैच नहीं हारी है। अब देखना ये होगा कि सेमीफाइनल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
5/5Image Source : AP
श्रीलंका की टीम अब तक 11 बार ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। लेकिन इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्हें अपने आखिरी सुपर-8 मैच में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने उस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया था। पाक टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक बड़ी जीत की जरूरत थी।