मोहम्मद सिराज बनाम शाहीन अफरीदी, 31 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज बनाम शाहीन अफरीदी, 31 टेस्ट मैच के बाद कैसा था दोनों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद का अब तक टेस्ट क्रिकेट में गेंद से काफी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने घर से अपनी बॉलिंग से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं।
Published : Jul 23, 2025 05:00 pm IST, Updated : Jul 23, 2025 05:00 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी शानदार बॉलिंग के चलते चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिसमें उन्होंने विदेशी दौरों पर टीम की जीत में गेंद से अहम योगदान दिया है। अब तक सिराज ने कुल 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसके बाद हम आपको उनकी और पाकिस्तानी टीम के मौजूदा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की तुलना करते हुए दोनों के रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक 31 टेस्ट मैच खेले हैं।
2/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज का 31 टेस्ट मैच के बाद रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 57 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 30.63 के औसत से कुल 80 विकेट हासिल किए थे। वहीं इस मामले में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का 31 टेस्ट मैच में गेंद से प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 53 पारियों में 27.89 के औसत से कुल 116 विकेट हासिल किए हैं।
3/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज 31 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करने के बाद अपने करियर में तीन बार एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे थे। वहीं पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर बात की जाए तो वह 31 टेस्ट मैचों में चार बार एक पारी में 5 विकेट अब तक ले चुके हैं।
4/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज का 31 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 15 रन देकर 6 विकेट था। वहीं दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी का 31 टेस्ट मैचों में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 51 रन देकर 6 विकेट है।
5/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज और शाहीन अफरीदी में से किस गेंदबाज ने 31 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा मेडन ओवर्स फेंके थे तो इस मामले में अफरीदी आगे दिखाई देते हैं। मोहम्मद सिराज ने जहां 135 मेडन ओवर्स फेंके थे तो वहीं शाहीन अफरीदी ने 206 ओवर्स मेडन फेंके हैं।
6/6Image Source : Getty
मोहम्मद सिराज का 31 टेस्ट मैचों की 57 पारियों के बाद इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह 3.37 का था। वहीं दूसरी तरफ शाहीन अफरीदी का 31 टेस्ट मैचों के बाद इकॉनमी रेट 3.15 का है।