Published : Jul 16, 2023 05:44 pm IST, Updated : Jul 16, 2023 05:44 pm IST
1/6Image Source : Getty
भारत ने अब तक कुल दो बार वनडे वर्ल्ड जीता है। टीम इंडिया की ओर से कई बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में शतक लगाए हैं। आइए जानें की वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप 5 लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।
2/6Image Source : Getty
वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का काम टीम इंडिया के रोहित शर्मा ने किया है। उनके नाम 6 शतक हैं। वे 2015 और 2019 का वर्ल्ड कप खेले हैं।
3/6Image Source : Getty
सचिन तेंदुलकर के नाम भी वनडे वर्ल्ड कप में छह शतक हैं। उन्होंने साल 1992 से 2011 तक वर्ल्ड कप खेला है।
4/6Image Source : Getty
इसके बाद नाम आता है श्रीलंका के कुमार संगकारा का। उन्होंने साल 2003 से 2015 तक वर्ल्ड कप खेला और इसमें कुल मिलाकर 5 शतक लगाए हैं।
5/6Image Source : Getty
रिकी पोंटिंग ने साल 1996 में पहला वर्ल्ड कप खेला और 2011 का आखिरी था। इस दौरान उनके बल्ले से कुल पांच शतक आए हैं।
6/6Image Source : Getty
डेविड वॉर्नर ने चार शतक लगाने का काम वर्ल्ड कप में किया है। वे साल 2015 और 2019 तक वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे हैं।