1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, ब्रायन लारा तीसरे नंबर पर

टेस्ट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज, ब्रायन लारा तीसरे नंबर पर

Published : Aug 03, 2026 06:40 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 06:40 pm IST
टेस्ट क्रिकेट में वैसे तो कई बल्लेबाज हुए जिन्होंने दोहरे शतक ठोके हैं, लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी किसने लगाई हैं। हम आपको टॉप बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान रहे ब्रायन लारा यहां तीसरे नंबर पर आते हैं।
1/7 Image Source : getty

टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक ऑस्ट्रेलिया के महानतम बल्लेबाजों में शुमार डॉन ब्रेडमैन ने लगाए हैं। साल 1928 से लेकर 1948 तक खेलने वाले ब्रेडमैन ने 52 टेस्ट खेलकर 12 दोहरे शतक लगाए हैं, उनका रिकॉर्ड आज तक टूटा नहीं हैं। उन्होंने तिहरा शतक भी लगाया है।
2/7 Image Source : afp

श्रीलंका के कप्तान रहे पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा ने ब्रेडमैन के बाद सबसे ज्यादा 11 दोहरे शतक लगाए हैं। कुमार संगकारा ने साल 2000 में अपना डेब्यू किया था और साल 2015 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 134 टेस्ट मैच खेलने का काम किया।
3/7 Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे पूर्व धाकड़ बल्लेबाज कुमार संगकारा ने ब्रेडमैन के बाद सबसे ज्यादा 11 दोहरे शतक लगाए हैं। कुमार संगकारा ने साल 2000 में अपना डेब्यू किया था और साल 2015 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 134 टेस्ट मैच खेलने का काम किया।
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज रहे ब्रायन लारा ने साल 1990 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वे 2006 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 131 टेस्ट खेलकर 9 दोहरे शतक लगाने का काम किया है। ब्रायन लारा ने तो नाबाद 400 रन भी बनाए हैं, जो कि अब तक एक कीर्तिमान है।
4/7 Image Source : getty

इंग्लैंड के महान क्रिकेटर्स में शुमार बैली हैमंड ने अपने क्रिकेट करियर में 7 दोहरे शतक लगाए हैं। हैमंड ने साल 1927 में अपना डेब्यू किया था और इकसे बाद वे 1947 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 85 टेस्ट मैच खेले।
5/7 Image Source : getty
इंग्लैंड के महान क्रिकेटर्स में शुमार बैली हैमंड ने अपने क्रिकेट करियर में 7 दोहरे शतक लगाए हैं। हैमंड ने साल 1927 में अपना डेब्यू किया था और इकसे बाद वे 1947 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 85 टेस्ट मैच खेले।
भारत के कप्तान रहे विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाए हैं। कोहली ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और साल 2025 में उन्होंने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इस दौरान 123 टेस्ट कोहली ने खेले हैं।
6/7 Image Source : getty
भारत के कप्तान रहे विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट में सात दोहरे शतक लगाए हैं। कोहली ने साल 2011 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और साल 2025 में उन्होंने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। इस दौरान 123 टेस्ट कोहली ने खेले हैं।
श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी टेस्ट में सात दोहरे शतक लगाए हैं। जयवर्धने ने साल 1997 में अपना डेब्यू किया और 2014 तक खेलते रहे। इस दौरान उन्होंने 149 टेस्ट खेले हैं।
7/7 Image Source : getty

Advertisement