ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया के आसपास भी कोई नहीं
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया के आसपास भी कोई नहीं
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 4 टीमें ही खिताब जीत सकी हैं। इनमें सिर्फ एक ही टीम है, जिसने एक बार से ज्यादा खिताब जीतने का कारनामा किया है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बार वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में..
Published : Jun 30, 2026 02:18 pm IST, Updated : Jun 30, 2026 02:18 pm IST
1/5Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप में अब तक सिर्फ 4 टीमें ही खिताब जीत सकी हैं। इनमें सिर्फ एक ही टीम है, जिसने एक बार से ज्यादा खिताब जीतने का कारनामा किया है। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बार वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमों के बारे में..
2/5Image Source : AFP
ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीमों में वेस्टइंडीज भी शामिल है। वेस्टइंडीज ने एक बार खिताब अपने नाम किया है। साल 2016 में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने फाइनल में मजबूत ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए पहली बार खिताब जीता था। हालांकि, उसके बाद से वेस्टइंडीज फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है।
3/5Image Source : AFP
इंग्लैंड भी उन चुनिंदा टीमों में शुमार हैं, जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इंग्लैंड ने साल 2009 में अपना पहला और अब तक का इकलौता T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। इंग्लैंड ने वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी।
4/5Image Source : AFP
न्यूजीलैंड की टीम भी एक बार ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। कीवी टीम 2024 में साउथ अफ्रीका को खिताबी मुकाबले में 32 रन से हराते हुए चैंपियन बनी थी।
5/5Image Source : AFP
ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा बार ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया ने एक-2 बार नहीं बल्कि 6 बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में यह खिताब जीता था।