साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये खिलाड़ी है दूसरे नंबर पर
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाज, ये खिलाड़ी है दूसरे नंबर पर
साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्याद रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां शुभमन गिल का नाम पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा का नाम है।
Published : Oct 07, 2025 08:43 pm IST, Updated : Oct 07, 2025 08:43 pm IST
1/5Image Source : AP
साल 2025 में अब तक टेस्ट क्रिकेट काफी कम खेले गए हैं। शायद यही कारण है कि इस साल टेस्ट में कोई भी बल्लेबाज 1000 रन बना पाया है। आज हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज के बारे में। साल 2025 में टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले शुभमन गिल का नाम टॉप पर है। गिल ने इस साल अब तक 7 मैचों की 13 पारियों में 64.38 के औसत से 837 रन बनाए हैं। इस दौरान एक बल्ले से 4 शतक और एक अर्धशतक देखने को मिले हैं।
2/5Image Source : AP
इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम है। जडेजा ने इस साल अब तक 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 659 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 82.37 का रहा है। जडेजा के बल्ले से दो शतक और 5 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
3/5Image Source : AP
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इस साल टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैचों की 14 पारियों में 649 रन बनाए हैं। उन्होंने ये सभी रन 49.92 के औसत से बनाए हैं। राहुल के बल्ले से इस दौरान तीन शतकीय और 2 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।
4/5Image Source : X@ICC
जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज सीन विलियम्स 2025 टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में केएल राहुल के बाद चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल 8 मैच खेले हैं, जहां इनके बल्ले से 43.30 के औसत से 648 रन आए हैं। इस दौरान विलियम्स के बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक देखने को मिले हैं। उन्होंने इस साल अपनी टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
5/5Image Source : AP
इंग्लैंड के बेन डकेट इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2025 में अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 10 पारियों में 60.20 के औसत से 620 रन बनाए हैं। डकेट इस साल दो शतक और तीन अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं।