Published : Sep 19, 2023 03:19 pm IST, Updated : Sep 19, 2023 03:22 pm IST
1/6Image Source : getty
एशिया कप 2023 का खिताब भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर जीत लिया। भारत ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीता है। एशिया कप 2023 में कई प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं, उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
2/6Image Source : getty
शुभमन गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 302 रन बनाए हैं।
3/6Image Source : getty
Kusal Mendis एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 270 रन बनाए हैं। उनकी वजह से ही श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच पाई है।
4/6Image Source : getty
एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सदीरा समरविक्रमा तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 215 रन बनाए हैं और अपने दम पर श्रीलंका को कई मैच जिताए हैं।
5/6Image Source : getty
एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं। बाबर ने एशिया कप 2023 में नेपाल के खिलाफ जरूर 151 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद से उनका बल्ला खामोश था। उन्होंने एशिया कप 2023 में कुल 195 रन बनाए थे।
6/6Image Source : getty
मोहम्मद रिजवान एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 195 रन बनाए हैं।