Published : Apr 19, 2024 06:27 pm IST, Updated : Apr 19, 2024 06:29 pm IST
1/6Image Source : AP
इतिहास में इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, अब हो चुके हैं रिटायर
2/6Image Source : AP
इस लिस्ट में पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज सुरेश रैना हैं। उन्होंने 2008 से 2021 तक आईपीएल में खेला। इस बीच उन्होंने 205 मैच में से 200 पारियां खेलकर 5528 रन बनाए। उन्होंने 136.73 के स्ट्राइक रेट से कुल 4043 गेंदों में रन बनाए, जिसमें एक शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। सुरेश रैना ने सबसे बड़ा स्कोर 100 रनों का बनाया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 506 चौके और 203 छक्के लगाए हैं।
3/6Image Source : AP
दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज एबी डी विलियर्स लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2008 से 2021 तक आईपीएल में खेला है। इस बीच उन्होंने 184 मैच में से 170 पारियां खेलकर 5528 रन बनाए। उन्होंने 151.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 3403 गेंदों में रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सबसे बड़ी पारी 133 रनों की खेली है। एबी डी विलियर्स ने आईपीएल इतिहास में 413 चौके और 251 छक्के लगाए हैं।
4/6Image Source : AP
क्रिस गेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की ओर से खेलकर तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2009 से 2021 तक आईपीएल में खेला है। इस बीच गेल ने 142 मैच में से 141 पारियां खेलकर 4965 रन बनाए। उन्होंने 148.96 के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में कुल 4965 गेंदों में रन बनाए, जिसमें 6 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। क्रिस गेल ने सबसे बड़ा स्कोर 175 रनों का बनाया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 404 चौके और 357 छक्के लगाए हैं।
5/6Image Source : AP
रोबिन उथप्पा ने कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु, चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और पुणे वारियर्स की ओर से खेलकर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2008 से 2022 तक आईपीएल में खेला है। इस बीच उथप्पा ने 205 मैच में से 197 पारियां खेलकर 4952 रन बनाए। उन्होंने 130.35 के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में कुल 3799 गेंदों में रन बनाए, जिसमें शून्य शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। रोबिन उथप्पा ने सबसे बड़ा स्कोर 88 रनों का बनाया है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 481 चौके और 182 छक्के लगाए हैं।
6/6Image Source : AP
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले बल्लेबाज अंबाती रायडू लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 2010 से 2023 तक आईपीएल में खेला है। इस बीच उन्होंने 204 मैच में से 187 पारियां खेलकर 4348 रन बनाए। उन्होंने 127.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 3409 गेंदों में रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने सबसे बड़ी पारी 100 रनों की खेली है। अंबाती रायडू ने आईपीएल इतिहास में 359 चौके और 173 छक्के लगाए हैं।