1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. स्पोर्ट्स
  4. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान, टॉप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का कब्जा

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान, टॉप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का कब्जा

Written By: Vanson Soral @VansonSoral
Published : Jun 07, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 12:26 pm IST
टेस्ट क्रिकेट में छक्के मारना आसान नहीं होता और बात जब कप्तानी के भार की हो, तो सीधे बाउंड्री के पार मारना बहुत रिस्की होता है। इसके बावजूद कई ऐसे कप्तान हुए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में जमकर छक्के जड़े हैं। आइए जानते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों के बारे में..
1/5 Image Source : AFP

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में चौथे पायदान पर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रॉयन लारा का कब्जा है। लारा ने बतौर कप्तान 47 टेस्ट मैचों की 85 पारियों में 4685 रन बनाए और 49 छक्के जड़ने का कारनामा किया।
2/5 Image Source : AP

 टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तानों की लिस्ट में भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शुमार है। इस खास लिस्ट में धोनी तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने बतौर कप्तान 60 टेस्ट मैचों की 96 पारियों में 51 छक्के जड़ने का कारनामा किया।
3/5 Image Source : AP

न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कप्तान हैं। ब्रैंडन मैकुलम ने 31 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड की कप्तानी की। इस दौरान 54 पारियों में उन्होंने 59 छक्के लगाने का कमाल किया। उन्होंने बतौर कप्तान 281 चौके भी जड़े।
4/5 Image Source : PTI

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के मिस्बाह-उल हक के नाम है। मिस्बाह ने 56 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान टीम की कप्तानी की। इस दौरान 99 पारियों में उनके बल्ले से 72 छक्के आए। उन्होने 405 चौके भी जड़े।
5/5 Image Source : AFP

Advertisement