ICC T20 वर्ल्ड कप में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रोहित और कोहली इस नंबर पर
ICC T20 वर्ल्ड कप में किसने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, रोहित और कोहली इस नंबर पर
अगले साल फरवरी से एक बार फिर से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में ये टूर्नामेंट होगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किसने किया है। रोहित और विराट कोहली दोनों का नाम टॉप 5 में शामिल है।
Published : Dec 30, 2025 05:03 pm IST, Updated : Dec 30, 2025 05:03 pm IST
1/6Image Source : pti
अगले साल फरवरी से एक बार फिर से टी20 विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। इस बार भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में ये टूर्नामेंट होगा। इस बीच आपको जानना चाहिए कि टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का काम किसने किया है। रोहित और विराट कोहली दोनों का नाम टॉप 5 में शामिल है।
2/6Image Source : getty
टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 33 मैच खेलकर 63 सिक्स लगाए हैं। दूसरा कोई बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है। साल 2007 से लेकर साल 2021 तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और उसके बाद हट गए। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा ऐसा बल्लेबाज होगा, जो क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का काम करेगा।
3/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर दो पर आते हैं। रोहित ने साल 2007 से लेकर 2024 तक टी20 विश्व कप खेले। इस दौरान 47 मैच खेलकर रोहित ने 50 छक्के लगाए हैं। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब टी20 विश्व कप होगा और रोहित शर्मा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वे पिछले साल का विश्व कप जीतने के बाद ही रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
4/6Image Source : getty
इंग्लैंड के जॉस बटलर ने अब तक टी20 विश्व कप में 35 मैच खेलकर 43 छक्के लगाए हैं। उन्होंने साल 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। इस बार भी इंग्लैंड की जो टीम विश्व कप के लिए घोषित की गई है, उसमें भी जॉस बटलर भी हैं, यानी उनके पास मौका होगा कि वे रोहित और गेल को पीछे करें।
5/6Image Source : getty
डेविड वार्नर का नाम इस लिस्ट में नंबर चार पर आता है। उन्होंने टी20 विश्व कप में 41 मैच खेलकर 40 छक्के लगाए हैं। डेविड वार्नर ने साल 2009 में पहला विश्व कप खेला था, उसके बाद साल 2024 तक खेलते रहे। हालांकि अब वे रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।
6/6Image Source : ap
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में नंबर 5 पर आता है। विराट कोहली ने साल 2012 में पहली बार टी20 विश्व कप खेला था। तब से लेकर 2024 तक उन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान 35 मैच खेलकर 35 छक्के लगाए हैं। उन्होंने भी अब इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है।