IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से आगे सिर्फ एक बल्लेबाज
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से आगे सिर्फ एक बल्लेबाज
IPL 2026 में 19 अप्रैल तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं 19 अप्रैल तक IPL के 19वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों के बारें में...
Published : Apr 19, 2026 10:29 pm IST, Updated : Apr 19, 2026 10:33 pm IST
1/5Image Source : AFP
IPL 2026 में धाकड़ बल्लेबाजों के बल्ले से थोक के भाव में छक्के निकल रहे हैं। अब तक 3 बल्लेबाज 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। आइए जानते हैं इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा छक्के किन बल्लेबाजों ने जड़े हैं...
2/5Image Source : AFP
सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला इस सीजन भले ही ज्यादा रन न उगल रहा हो, लेकिन छक्के एक से बढ़कर एक निकल रहे हैं। यही वजह है इस सीजन वह अब तक 188 रन बनाते हुए 17 छक्के जड़ चुके हैं।
3/5Image Source : AFP
पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 37 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 छक्के जड़े। इस तरह प्रियांश IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी के बराबर पहुंच गए।
4/5Image Source : AFP
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है। इस सीजन वह 6 मैचों में 41 से ज्यादा के औसत और 236 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 20 छक्के निकले हैं। वैभव से आगे सिर्फ एक बल्लेबाज है।
5/5Image Source : AFP
IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा RCB के रजत पाटीदार ने किया है। RCB के कप्तान रजत ने 6 मैचों में 230 रन बनाते हुए 22 छक्के जड़े हैं। पाटीदार को अब वैभव और प्रियांश दोनों से खतरा है।